उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेतीसम्मानित

उत्कृष्ट कार्यों के लिए नीलम बिजल्वाण को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने किया सम्मानित, नीलम बोलीं– नगर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर रहूंगी प्रयासरत

मुनिकीरेती/टिहरी(दिलीप शर्मा): नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण को नगर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और विकास के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका के लिए उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कोटद्वार में डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर नीलम बिजल्वाण ने सम्मान के लिए आयोजकों और विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ नगर क्षेत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाने वाला है। नगर पालिका क्षेत्र के विकास, नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव प्रयासरत रहेंगी।

उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और मुनिकीरेती-ढालवाला को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त नगर बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए जनसहभागिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाता रहेगा।

नीलम बिजल्वाण ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए जनता का विश्वास और सहयोग सबसे बड़ी पूंजी है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button