उत्तराखंड
गजा-चाका रोड़ पर ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : गजा-चाका रोड़ पर एक ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बिहार निवासी 40 वर्षीय तैयज आलम के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से मातृछाया के पास किराए पर रहकर मकान निर्माण का कार्य कर रहा था। बुधवार से लापता तैयज की मोटरसाइकिल (UK09C 5611) चाका रोड़ पर खड़ी मिली, वहीं पास ही उसका शव पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ पाया गया।
सूचना पर पहुंची गजा पुलिस चौकी ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। चौकी इंचार्ज मनीष नेगी के अनुसार, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।”









