उत्तराखंडदुर्घटनापौड़ी

जंपिंग हाइट्स के पास जेसीबी 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

एक व्यक्ति की मौत, टीम ने दुर्गम मार्गों से शव किया बरामद

 

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) 24 अक्टूबर : पौड़ी गढ़वाल के मोहन चट्टी स्थित जंपिंग हाइट्स के पास देर रात एक जेसीबी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर आज सुबह SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
टीम ने बताया कि जेसीबी इतनी गहराई में गिरी थी कि ऊपर से दिखाई नहीं दे रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात्रि लगभग 12 बजे जेसीबी के गिरने की आवाज सुनाई दी थी, जबकि सुबह होने पर नदी के दूसरी ओर से वाहन दिखाई दिया।

एसडीआरएफ की टीम ने पास के वैकल्पिक मार्ग से नदी तक पहुंच बनाकर, वहां से ऊपर की ओर अत्यंत दुर्गम और पथरीले रास्तों से होते हुए जेसीबी तक पहुंच बनाई। सर्चिंग के दौरान कुछ दूरी पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला।

टीम ने रोप और स्ट्रेचर की सहायता से शव को बड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। बाद में शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
रेस्क्यू टीम में शामिल थे:
SI श्री पंकज खरोला,
HC रमेश उनियाल,
CT रमेश भट्ट,
CT अनिल कोठियाल,
CT शिवम सिंह,
CT पंकज सिंह,
PM अमित कुमार।
यह पूरी कार्रवाई कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच टीम की तत्परता और साहस का परिचायक रही।

Related Articles

Back to top button