कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत 01 अभियुक्त को अवैध शराब की तस्करी/ विक्रय करते हुये किया गिरफ्तार
देहरादून / ऋषिकेश, 07 जून : कोतवाली ऋषिकेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है | उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के निर्देशन मे थाना हाजा पर नियुक्त अधिकारी व कर्मगणो को उच्चाधिकारी गणो के आदेश –निर्देशो से अवगत कराते हुए अपने- अपने क्षेत्र मे उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 06.06.2025 को चीता पुलिस टीम द्वारा थाना ऋषिकेश क्षेत्र गली न0-04 ट्रासफार्म के पीछे गोविन्दनगर झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश से 01 अभियुक्त को अवैध शराब की तस्करी व विक्रय करते हुये गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।अभियुक्त को माननीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
*1- अभियुक्त पवन पुत्र स्व0श्री राम गोपाल निवासी गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 42 वर्ष । *
*अभियुक्ता से बरामद माल*
=================
*1- 84 ट्रैटा पैक माल्टा मसालेदार अवैध देशी शराब ।
*पुलिस टीम*
*1- कानि0 138 मोहकम सिह
*2-कानि0 434 पुष्पेन्द्र










