फरार वारंटी की गिरफ्तारी: ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई रंग लाई
देहरादून / ऋषिकेश,18 जुलाई 2025 – कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार फरार चल रहे वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी और लंबित जमानतीय वारंटों की तामील सुनिश्चित करने हेतु कोतवाली ऋषिकेश प्रभारी निरीक्षक द्वारा एक पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 18.07.2025 को पुलिस टीम ने बंगाली बस्ती, मायाकुण्ड क्षेत्र में दबिश देकर एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटी को विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार वारंटी का विवरण:
🔹 नाम – देश दीपक पाण्डेय
🔹 पिता का नाम – ओम प्रकाश पाण्डेय
🔹 पता: मायाकुण्ड, गली नं.-09, बंगाली बस्ती, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून
🔹 उम्र: 44 वर्ष
🔹 वाद सं: 199/2020
🔹 धारा: 138 एन.आई. एक्ट
गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम:
उ0नि0 विनेश कुमार
का0 161 विनीत कुमार
ऋषिकेश पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि फरार अभियुक्तों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जा सके।










