भट्टोवाला रोड से 56 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
स्कूटी से कर रहा था तस्करी, ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई

ऋषिकेश, 21 सितम्बर – पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्कूटी से अंग्रेजी शराब की सप्लाई करते समय गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 56 पव्वे इम्परियल ब्लू व्हिस्की बरामद किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब व मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने शनिवार देर शाम भट्टोवाला रोड, रेलवे फाटक के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषि चरण दास (38 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश दास निवासी गली नंबर-12, अखिलेश्वर कॉलोनी, भट्टोवाला श्यामपुर, थाना ऋषिकेश के रूप में हुई है। आरोपी स्कूटी (संख्या UK-07-HC-2828, जुपिटर, रंग सफेद) से शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस टीम में का0 1525 मुकेश जोशी और का0 1368 सोहन सिंह शामिल रहे।
ऋषिकेश पुलिस ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब व नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।









