आस्थाउत्तराखंडऋषिकेश

गणेश चतुर्थी पर धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना

ऋषिकेश, 14 सितंबर(दिलीप शर्मा): गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शहर में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय भविष्य की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने चंद्रेश्वर नगर स्थित पंच दशनाम जूना अखाड़ा अद्वैत संन्यास आश्रम तथा आशीर्वाद वाटिका में आयोजित गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके बाद उन्होंने आदर्श ग्राम स्थित गणेश मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री गणेश के समक्ष पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की उन्नति और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, भक्ति, विवेक और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो तथा सभी के जीवन से संकट एवं बाधाएं दूर हों।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की आध्यात्मिक एवं धार्मिक पहचान देशभर में विशेष है। यहां आयोजित होने वाले धार्मिक पर्व सनातन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों में सहभागिता से आत्मिक शांति के साथ सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।

कार्यक्रम में जगद्गुरु तपोनिष्ठ बाल ब्रह्मचारी श्री नित्यानंद गिरी जी महाराज, सुजीत यादव, जितेंद्र पाल पाठी, हरगोपाल अग्रवाल, कविता शाह, सोनू पांडे, रीना शर्मा, प्रिंस सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button