उत्तराखंडटिहरी गढ़वालशिष्टाचार भेंट

प्रशिक्षु पीसीएस दल ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

डीएम नितिका खण्डेलवाल ने प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक अनुभवों पर की चर्चा, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

टिहरी, 14 सितंबर(दिलीप शर्मा): कलेक्ट्रेट सभागार, टिहरी में पांच सदस्यीय प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों के दल ने जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम और अब तक के अनुभवों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों तथा विभिन्न विभागों के कामकाज को लेकर चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को बेहतर कार्य करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पांच सदस्यीय प्रशिक्षु दल में सहायक आयुक्त जीएसटी/राज्य कर विभाग पवन कुमार (दल प्रभारी), वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी डॉ. ज्योति बोहरा (अपर दल प्रभारी), पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गोविंद पांडे, सहायक नगर आयुक्त सुश्री सुनाक्षी रावत तथा सहायक आयुक्त जीएसटी/राज्य कर विभाग सुश्री नंदिनी तोमर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button