उत्तराखंडजन्मोत्सवमुनि की रेती

मधुबन आश्रम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्री राधा रानी जन्मोत्सव मनाया श्री राधे 

दुर्लभ चरण दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु राधा गोविंद जी का हुआ महाभिषेक साधु संतों को कराया भंडारा

ऋषिकेश/मुनिकीरेती(दिलीप शर्मा): नव मधुबन आश्रम में शनिवार को श्रीमती राधा रानी का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ प्रातः मंगल आरती से हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को श्री राधा रानी के दुर्लभ चरण दर्शन कराए गए। आश्रम में ये चरण दर्शन वर्ष में केवल एक बार होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

जन्मोत्सव के अवसर पर दिनभर आश्रम में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। साधु-संतों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। संतों को दक्षिणा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, शाम को राधा-गोविंद जी का विधि-विधान से महाभिषेक किया गया। इसके पश्चात प्रवचन, आरती और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

मधुबन आश्रम के अध्यक्ष श्री परमानंद दास जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्राप्ति के लिए श्री राधा रानी की भक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु श्रद्धा और समर्पण के साथ राधा जी की भक्ति करता है, वह भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बना सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से राधा-कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

जन्मोत्सव के दौरान आश्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने आरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर श्री राधा रानी और राधा-गोविंद जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर नवीन अग्रवाल, सुदामा सिंघल, मानव जोहार, आशीष गुप्ता, हिमांशु गोयल, वैभव गोयल, डॉ. सुनील सहगल, हिमांशु गुलाटी, नितिन गुप्ता, जितेंद्र बर्थवाल, पवन जड़, किरण जड़, रासबिहारी दास, मुकुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे। आश्रम के महाप्रबंधक हर्ष कौशल ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button