उत्तराखंडटिहरी गढ़वालपुलिस बुलेटिनमुनि की रेती

नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस का प्रहार, तीन तस्कर गिरफ्तार

मुनि की रेती पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 420 ग्राम चरस व 5.01 ग्राम स्मैक बरामद, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में

मुनिकीरेती/टिहरी गढ़वाल(दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मुनि की रेती पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.01 ग्राम स्मैक और 420 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 19/20 सितंबर की रात्रि में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निर्देशन में संयुक्त टीम ने कपटीयाल मोड़, ढालवाला और तपोवन बैरियर के समीप चेकिंग अभियान चलाया।

कपटीयाल मोड़ पर स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

कपटीयाल मोड़, ढालवाला के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने विनीत भट्ट (34) निवासी नगरपालिका कॉलोनी, मुनि की रेती को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। मामले में थाना मुनि की रेती में मुकदमा अपराध संख्या 104/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

तपोवन बैरियर पर 420 ग्राम चरस बरामद

वहीं, तपोवन बैरियर के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK-14M-1273 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार सलमान (34) और मनीष नेगी (26) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों के कब्जे से 420 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इस मामले में थाना मुनि की रेती में मुकदमा अपराध संख्या 105/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है।

तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों में विनीत भट्ट निवासी मुनि की रेती, सलमान निवासी पानीपत, हरियाणा, हाल निवासी आईडीपीएल ऋषिकेश तथा मनीष नेगी निवासी कोथली, थाना नरेंद्रनगर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष रावत, चौकी प्रभारी ढालवाला, उपनिरीक्षक प्रवीन रावत, चौकी प्रभारी तपोवन, हेड कांस्टेबल नंदकिशोर थपलियाल, हेड कांस्टेबल विजय प्रताप और हेड कांस्टेबल सतेंद्र शामिल रहे। वहीं एएनटीएफ टीम में उपनिरीक्षक आशीष शर्मा, प्रभारी एएनटीएफ तथा कांस्टेबल नज़ाकत शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button