उत्तराखंडऋषिकेशहोली मिलन

ऋषिकेश में अग्रसेन महासभा का भव्य होली मिलन समारोह

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने दी प्रेम, सौहार्द और समरसता की संदेश

ऋषिकेश, 28 फरवरी (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अग्रसेन महासभा द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने सहभागिता कर क्षेत्रवासियों के साथ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ होली का उत्सव मनाया।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में वृंदावन से वंदना श्री जी के नेतृत्व में आई सांस्कृतिक टीम ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने पारंपरिक भजनों एवं रास-लीला की भावपूर्ण झलकियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। देर तक चले कार्यक्रम में भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर वातावरण बना रहा।

डॉ. अग्रवाल ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
समारोह का समापन आपसी शुभकामनाओं, पुष्पवर्षा और रंग-गुलाल के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव मोहन अग्रवाल, कृष्ण कुमार सिंघल, संजय अग्रवाल, नंद किशोर अग्रवाल, अजय गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, सचिन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button