
ऋषिकेश/रायवाला 1 मार्च (दिलीप शर्मा): डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, ने रायवाला क्षेत्र के गौहरी माफी ग्राम सभा में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में संयोजक एवं ग्राम प्रधान ज्योति सेमवाल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जो समाज को एकजुट करने का संदेश देता है।
इस अवसर पर उन्होंने ग्राम सभा गौहरी माफी में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विधायक निधि से 60 लाइटें उपलब्ध कराने की घोषणा की। घोषणा पर उपस्थित ग्रामीणों ने आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका संकल्प है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ज्योति सेमवाल, देवेंद्र सेमवाल, मीना चौहान, लक्ष्मी देवी, अंकिता रांगड़, प्रीति भंडारी, अमीषा रावत, आनंद रावत, देवेंद्र रावत, दिगंबर गौनियाल सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।









