ऋषिकेश में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
चन्द्रेश्वर नगर क्षेत्र से 40 पव्वे बरामद, नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

ऋषिकेश, 02 फरबरी (दिलीप शर्मा): जनपद देहरादून को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चन्द्रेश्वर नगर क्षेत्र से 40 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध शराब, चरस, स्मैक एवं गांजा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में क्षेत्र में लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 02 मार्च 2026 को बैराज रोड स्थित गली नंबर 21, चन्द्रेश्वर नगर में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने राजू उर्फ लारी (33 वर्ष), पुत्र रंपत, निवासी गली नंबर 21, चन्द्रेश्वर नगर, चन्द्रभागा, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0- 85/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में हे०का० 344 पंकज सालार एवं का० 161 विनीत कुमार शामिल रहे।
ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









