
देहरादून, 2 मार्च(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को देहरादून पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर पटका पहनाया तथा होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।

भेंट के दौरान प्रदेश की समसामयिक गतिविधियों एवं विकास से जुड़े विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इसके पश्चात डॉ. अग्रवाल ने संगठन महामंत्री अजय कुमार से भी भेंट की। उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर, पटका पहनाकर एवं गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन की मजबूती एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहने के लिए शुभेच्छाएं प्रकट कीं।
डॉ अग्रवाल ने चंबा नगर पालिका अध्यक्ष सोबनी धनौला को भी होली की बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल और क्षेत्र के समग्र विकास की कामना की।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि होली का पावन पर्व प्रेम, सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ होली मनाएं तथा प्रदेश की उन्नति में सक्रिय सहभागिता निभाएं।









