उत्तराखंडटिहरी गढ़वालस्पोर्ट्स

चतुर्थ टिहरी कप महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में चमोली बनी चैम्पियन

पीटीसी मैदान में खेले गए फाइनल में बागेश्वर को 1–0 से हराया, विजेता व उपविजेता टीमों को किए गए सम्मानित

टिहरी (दिलीप शर्मा) : चतुर्थ टिहरी कप महिला फुटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन 9 मार्च को पीटीसी मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 मार्च को किया गया था, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों की महिला टीमों ने प्रतिभाग किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मुनस्यारी (पिथौरागढ़) और चमोली के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें चमोली की टीम ने 1–0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा सेमीफाइनल मैच उत्तरकाशी (हॉस्टल) और बागेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें बागेश्वर ने 1–0 से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।

फाइनल मुकाबला चमोली और बागेश्वर के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में चमोली की टीम ने 1–0 से जीत दर्ज कर चतुर्थ टिहरी कप महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार ने भी अपनी ओर से दोनों टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button