उत्तराखंडऋषिकेश

टिहरी डैम से पानी छोड़े जाने की आपदा स्थिति को लेकर ऋषिकेश में मॉक ड्रिल

त्रिवेणी घाट और चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, जल पुलिस व राहत दल ने किया रेस्क्यू अभ्यास

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : टिहरी डैम से अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने की संभावित आपदा स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के त्रिवेणी घाट और चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

 

मॉक ड्रिल के दौरान उपजिलाधिकारी ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश तथा कोतवाली ऋषिकेश के वरिष्ठ उपनिरीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल, अग्निशमन विभाग, आपदा राहत दल, जल पुलिस, पशुपालन विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग और परिवहन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

ड्रिल के दौरान नदी किनारे रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई का अभ्यास किया गया। साथ ही गंगा नदी में बह रहे दो व्यक्तियों और टापू में फंसे लोगों को जल पुलिस और आपदा राहत दल द्वारा रेस्क्यू करने का प्रदर्शन भी किया गया।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य टिहरी डैम से अचानक अधिक पानी छोड़े जाने की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना था।

Related Articles

Back to top button