लंदन ऑफ रिकॉर्ड प्रतियोगिता में स्थानीय बच्चों का शानदार प्रदर्शन, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित
गंगा रिजोर्ट प्रबंधक की पुत्री समेत कई प्रतिभागियों ने लहराया परचम, गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी ने दी शुभकामनाएं


मुनिकीरेती/ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): लंदन ऑफ रिकॉर्ड प्रतियोगिता में इस वर्ष स्थानीय प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। गंगा रिजोर्ट के प्रबंधक राजेंद्र ढोंडियाल की पुत्री अंजू ढोंडियाल, अजय रावत एवं परी रावत सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सफलता हासिल की।
प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करने पर सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
इस अवसर पर गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं।
स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।










