उत्तराखंडऋषिकेशघोषणाएं

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल का भव्य स्वागत, विकास कार्यों के लिए ₹10 लाख की घोषणा

विनोद विहार कॉलोनी की समस्याओं पर विधायक ने लिया संज्ञान, ऋषिकेश बाईपास को मिली स्वीकृति पर जताया आभार

ऋषिकेश, 4 अप्रैल (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खदरी (श्यामपुर) ग्रामसभा स्थित विनोद विहार कॉलोनी के सामुदायिक भवन में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल का विनोद विहार विकास कल्याण समिति द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक श्री कान्ता प्रसाद कण्डवाल ने की, जबकि संचालन समिति अध्यक्ष कैप्टन गोविन्द सिंह रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने कॉलोनी की विभिन्न प्रमुख समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।

डॉ. अग्रवाल ने जनहित से जुड़ी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सामुदायिक भवन में एल-शेप टीन शेड सहित अन्य विकास कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि से ₹10 लाख की घोषणा की।

अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ₹1105.79 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ऋषिकेश बाईपास निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी डोभाल ने क्षेत्र में किए जा रहे सीवरलाइन एवं सड़क निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।

अंत में समिति अध्यक्ष ने विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष दयाधर बहुगुणा, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश थपलियाल, सुल्तान सिंह नेगी, आत्माराम कुकरेती, लक्ष्मी प्रसाद कैंथोला, इन्द्र सिंह रावत, श्रीमती सावित्री रावत सहित नंदा देवी कीर्तन मंडली की मातृशक्ति एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button