

ऋषिकेश, 7 अप्रैल(दिलीप शर्मा): भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पदाधिकारियों से पार्टी की रीति-नीति को आत्मसात करते हुए आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और सशक्त रणनीति के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान हैं, जो समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में जितेंद्र भारती (जिला महामंत्री, अनुसूचित मोर्चा), सुशील कुमार (जिला उपाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा), परमजीत (सोशल मीडिया प्रभारी), आरती (जिला सोशल संयोजक), सुभाष कुमार (जिला कार्यकारिणी सदस्य), रोहित कुमार (मंडल अध्यक्ष, श्यामपुर), राकेश कुमार (मंडल अध्यक्ष, ऋषिकेश) सहित भारत सिंह, कुणाल, शिवम, अंकुर गुजराल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










