

ऋषिकेश/देहरादून(दिलीप शर्मा): पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्री देव सुमन परिसर के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना 2027 प्रगणक/पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। अंतिम दिन देहरादून से पहुंचे अनुश्रवणकर्ता एवं जिला मास्टर ट्रेनर गिरीश थपलियाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर इसकी सराहना की।

सम्मान के साथ हुआ स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में गिरीश थपलियाल का पुष्पगुच्छ, शाल एवं गंगाजली भेंट कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण कार्य: गिरीश थपलियाल
अपने संबोधन में गिरीश थपलियाल ने कहा कि कोई भी कार्य कठिन नहीं होता, यदि व्यक्ति की इच्छा शक्ति मजबूत हो। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्र सेवा से जुड़ा हुआ है, जिसे पूर्ण निष्ठा और मनोयोग के साथ संपन्न करना चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं के संदर्भ में प्रयोगात्मक जानकारी भी साझा की और सभी प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया।
डिजिटल जनगणना में अहम भूमिका
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की पहली डिजिटल जनगणना में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रतिभागी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं, और उनका योगदान इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर फील्ड ट्रेनर डॉ. सुनील थपलियाल, मनोहर लाल कपूरवान, मनोज कुमार गुप्ता, अमित नेगी, तकनीशियन हरिओम, डॉ. त्रिलोक सोनी, दिवाकर नेथानी, श्रीमती रेखा पवार, श्रीमती अनामिका रावत, श्रीमती शीला राणा, लखविंदर सिंह, धनंजय रांगड़, संजीव कुमार, रंजन अन्थवाल, श्रीमती अमिता अरोड़ा, श्रीमती पुष्पा लता जोशी, श्रीमती उमा पाटनी, भगवती जोशी, पंकज कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










