उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश में अवैध शराब बिक्री पर आबकारी टीम की कार्रवाई, रेस्टोरेंट से भारी मात्रा में शराब बरामद

बस स्टैंड क्षेत्र में छापेमारी के दौरान आरोपी शिवम गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : ऋषिकेश में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बस स्टैंड स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की गई।

 

कार्यवाही के दौरान टीम ने शिवम पुत्र बाबूराम, निवासी आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 16 केन गॉडफादर बीयर, 22 पव्वे इंपिरियल ब्लू तथा 2 पव्वे रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

आबकारी टीम के अनुसार आरोपी रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था, जो कि कानूनन अपराध है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

टीम ने आरोपी को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि भविष्य में रेस्टोरेंट में किसी भी प्रकार की अवैध शराब बिक्री न की जाए। साथ ही क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की बात भी कही गई है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button