उत्तराखंडऋषिकेशशिक्षा

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में ‘नव प्रवेश उत्सव’ का भव्य आयोजन

प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): शासन के निर्देशानुसार श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश में शैक्षिक सत्र 2026-27 के उपलक्ष्य में ‘नव प्रवेश उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें नव प्रवेशित विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा विद्यालय स्टाफ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री त्रिपाठी एवं समस्त शिक्षकों ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शैक्षिक उत्कृष्टता को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही विभिन्न विषयों की उन्नत प्रयोगशालाओं का विकास किया जा रहा है। कक्षा 6, 7 एवं 8 के लिए आधुनिक स्मार्ट क्लासों का निर्माण प्रबंधक द्वारा कराया गया है, जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल सके।

विद्यालय में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। जूनियर एवं सीनियर एनसीसी, स्काउट-गाइड तथा विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान तैयार किया जा रहा है।

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे तन और मन दोनों से स्वस्थ रहकर राष्ट्रप्रेम की भावना को आत्मसात कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता शिव प्रसाद बहुगुणा, रंजना, जूनियर एनसीसी अधिकारी विकास नेगी, खेल कोच प्रवीण रावत, रमेश बुटोला, हरि सिंह, शकुंतला आर्य, रेहा ध्यानी एवं विनीता ग्वाड़ी सहित अन्य गणमान्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button