उत्तराखंडऋषिकेश

श्री भरत मंदिर झंडा चौक में 12 अप्रैल को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रूपरेखा तैयार

30 विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं, जांच से लेकर दवाइयों तक सब कुछ रहेगा मुफ्त

ऋषिकेश,9 अप्रैल (दिलीप शर्मा): श्री भरत मंदिर झंडा चौक में आगामी 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर आज विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर संत समाज, जनप्रतिनिधि एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

महंत वत्सल प्रपनाचार्य जी महाराज ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर पूर्णतः निशुल्क होगा, जिसमें आने वाले रोगियों को एक माह तक का परामर्श भी मुफ्त दिया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के लिए आवश्यक जांच एवं दवाइयों की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने जानकारी दी कि स्वर्गीय महंत श्री अशोक प्रपन्नाचार्य जी की स्मृति में यह दूसरा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 30 विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें निरोगी बनाना है।

नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने कहा कि शिविर में आने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक जांच डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निशुल्क कराई जाएंगी।

आयोजन से जुड़े विनय उनियाल ने बताया कि शिविर में मस्तिष्क, फेफड़े, बाल रोग, हड्डी रोग, कैंसर, नेत्र रोग सहित विभिन्न जटिल बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, बच्चन पोखरियाल, चंद्रशेखर शर्मा, जयेंद्र रमोला, महंत रवि शास्त्री, राकेश मियां, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, के.एल. दीक्षित, सुरेंद्र दत्त भट्ट, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, अशोक रस्तोगी, गोविंद सिंह रावत, जितेंद्र बिष्ट, संजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह नेगी, पार्षद अनिल रावत, पार्षद वीरेंद्र भारद्वाज, रामकुमार संगर, प्रिंस मनचंदा, हर्षवर्धन रावत, रंजन अंथवाल, रचित अग्रवाल, अमित चटर्जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button