ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही : दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों को दबिश देकर पकड़ा, विभिन्न धाराओं में दर्ज थे मुकदमे


ऋषिकेश, 8अप्रैल(दिलीप शर्मा): देहरादून जनपद के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में फरार, वारंटी एवं नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने टीमें गठित कर क्षेत्र में सघन चेकिंग और दबिश अभियान चलाया।
पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दिनांक 07 एवं 08 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए वाद संख्या 683/21 धारा 500 भादवि व 67C आईटी एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त जगदम्बा कोठारी तथा सीजी नंबर 461/2020 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त दीपक को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
- उप निरीक्षक दिनेश राणा,
- उप निरीक्षक राजकुमार,
- हेड कांस्टेबल स्वास्तिक
- कांस्टेबल दिनेश महर शामिल रहे।










