उत्तराखंडऋषिकेशचुनावराजनीति

भाजपा की प्रचंड जीत पर ऋषिकेश के श्यामपुर में जश्न, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने की आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण

पश्चिम बंगाल, असम और पाण्डुचेरी में जीत को बताया जनविश्वास व कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम

ऋषिकेश/श्यामपुर, 5 मई(दिलीप शर्मा): श्यामपुर मंडल में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी में प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया तथा कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण किया।

डॉ. अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक विजय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और पार्टी की जनहितकारी नीतियों की स्पष्ट स्वीकृति है।

उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान को जनता ने गंभीरता से लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से उसका सशक्त जवाब दिया है।

कार्यक्रम में श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, भाजपा महामंत्री पंकज जुगलान, महामंत्री सतपाल राणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक जुगलान, कमला नेगी, पूनम व्यास, जितेंद्र पोखरियाल, विनोद रावत, रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button