उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

टिहरी झील का जलस्तर 749.19 मीटर, सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारू

चम्बा क्षेत्र में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, कीर्तिनगर में महिला की तलाश जारी; आंशिक बादलों के बीच सामान्य जनजीवन

टिहरी गढ़वाल, 05 मई (अपराह्न 04:00 बजे): जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, आपदा प्रबंधन, टिहरी गढ़वाल द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार टिहरी झील का जलस्तर 749.19 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि जल निकासी 204 क्यूमेक्स बनी हुई है। पिछले दिनों की तुलना में जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखा गया है।

सड़क मार्गों की स्थिति

जनपद के सभी प्रमुख राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर यातायात सामान्य बना हुआ है।

  • ऋषिकेश-चम्बा-गोजमेर मार्ग (NH-34) सुचारू
  • ऋषिकेश-देवप्रयाग-कीर्तिनगर मार्ग (NH-07) सुचारू
  • टिहरी-गढोलिया-मलेथा (NH-707A) सुचारू
  • बाटाघाट-धनोल्टी-टिहरी मार्ग सुचारू
  • मसूरी बैंड-कैंपटी मार्ग सुचारू
  • यमुना पुल-बड़कोट बैंड मार्ग सुचारू

प्रशासन के अनुसार सभी मार्गों पर यातायात बिना किसी बाधा के संचालित हो रहा है।

विद्युत व्यवस्था सामान्य

विकासखंड जौनपुर के सकलाना क्षेत्र में पूर्व में बाधित विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सामान्य हो गई है।

पेयजल व्यवस्था प्रभावित

चम्बा क्षेत्र में आईटीआई रोड और ऋषिकेश रोड स्थित कृष्णा होटल के पास पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण जलापूर्ति बाधित है। संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है।

आपदा/घटना की स्थिति

जनपद में किसी भी प्रकार की दैवीय आपदा की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

हालांकि, 04 मई की सुबह कीर्तिनगर पुल से एक महिला द्वारा नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई है। महिला की पहचान रचना बमराड़ा (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा दूसरे दिन भी खोज एवं बचाव अभियान जारी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।

मौसम अपडेट

जनपद में वर्तमान समय में आंशिक बादल छाए हुए हैं।

  • न्यूनतम तापमान: 08.2°C
  • अधिकतम तापमान: 18.2°C

Related Articles

Back to top button