उत्तराखंडऋषिकेशजनहित

असेना और सिराई के पात्र नागरिकों को जल्द मिलेगा पेंशन योजनाओं का लाभ: डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में परिवार रजिस्टर की समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश, वंचित लोगों की पहचान कर योजनाओं से जोड़ने पर जोर

ऋषिकेश, 12 जून(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समाज कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं और क्षेत्रीय जनसमस्याओं की समीक्षा की।

बैठक के दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि नवनिर्मित ग्राम पंचायत असेना एवं सिराई में परिवार रजिस्टर उपलब्ध न होने के कारण अनेक पात्र नागरिक वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। ऐसे में किसी भी पात्र नागरिक का योजनाओं से वंचित रहना उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल असेना और सिराई ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे लोगों की पहचान की जाए जो किसी कारणवश योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, और उन्हें शीघ्र लाभान्वित किया जाए।

बैठक में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अनिल पडियार, पंचायत सदस्य अनिल बुटोला, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, साहब नगर ग्राम प्रधान भावना गुरुंग, जोगीवाला माफी ग्राम प्रधान शैलेन्द्र रांगड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button