
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम की मर्यादा व पवित्रता बनायी रखी जानी नितान्त आवश्यक है। अगर जिस किसी के द्वारा वहां पर अशोभनीय कृत्य, गलत रील्स इत्यादि या धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके लिए ऑपरेशन मर्यादा के तहत सम्बन्धित पर विधिक कार्यवाही की जायेगी, इसके लिए समस्त पुलिस बल को ब्रीफिंग में बताया गया है। नशे का सेवन करने वालों, हुक्का या किसी भी प्रकार का नशा कर हुड़दंग मचाने वालों पर भी ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्यवाही की जायेगी। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक सूचना फैलाने तथा गलत सूचना फैलाने वाले व्यक्तियों पर सोशल मीडिया मॉनिटिरिंग सैल के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी।









