उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

नई टिहरी आईटीआई में 21 सितंबर को लगेगा अप्रेंटिस मेला

हाईस्कूल से स्नातक तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे प्रतिभाग, विभिन्न प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप के अवसर; शैक्षिक प्रमाण-पत्र और बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य

नई टिहरी, 16 सितंबर(दिलीप शर्मा): राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नई टिहरी परिसर में आगामी 21 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप के उपलब्ध अवसरों के लिए अभ्यर्थियों का पंजीकरण एवं चयन प्रक्रिया की जाएगी।

आईटीआई के प्रधानाचार्य आशुतोष उनियाल ने बताया कि मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा तथा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर अप्रेंटिसशिप के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को मेले में शामिल होने के लिए अपने साथ शैक्षिक प्रमाण-पत्र, कलर पासपोर्ट साइज फोटो, नवीनतम बायोडाटा और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा।

उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट-1961 के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा निर्धारित शैक्षिक योग्यता एवं नियमों के अनुसार मासिक वृत्तिका (स्टाइपेंड) प्रदान की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी अप्रेंटिस मेले में प्रतिभाग करने के लिए दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। आईटीआई प्रधानाचार्य ने जिले के पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर उपलब्ध अप्रेंटिसशिप के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button