उत्तराखंडजन्मदिनदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी को डॉ. अग्रवाल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

शासकीय आवास पहुंचकर पटका पहनाकर व गुलदस्ता भेंट किया, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

ऋषिकेश/देहरादून, 16 सितंबर(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून स्थित उनके शासकीय आवास पर भेंट की। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पटका पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं राज्यहित में मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ईश्वर निरंतर ऊर्जा एवं सामर्थ्य प्रदान करें। डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामना भी की।

Related Articles

Back to top button