



ऋषिकेश, 16 सितंबर(दिलीप शर्मा): प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ऋषिकेश के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान के नेतृत्व में त्रिवेणी घाट पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान त्रिवेणी घाट पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। ब्राह्मणों ने स्वस्ति वाचन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही उत्तराखंड की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए मंगलकामना की।
इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मां गंगा के चरणों में प्रार्थना कर प्रदेश की प्रगति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुजीत यादव, जिला मंत्री पंकज थपलियाल, अभिषेक रावत, राजू शर्मा, संजय राजभर और विवेक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।




