उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काले की ढाल टेंपो स्टैंड के पास से दबोचा, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई जारी

ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): शादी का झांसा देकर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर मामले में ऋषिकेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को काले की ढाल स्थित टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में धारा 69 बीएनएस, 2023 के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को काले की ढाल, सर्वहारा नगर निवासी महिला ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रामप्रीत साहनी पुत्र बृजराज साहनी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 371/2026, धारा 69 बीएनएस 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।

विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम आरोपी रामप्रीत साहनी उर्फ गोदन की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 14 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी काले की ढाल के पास टेंपो स्टैंड पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी को उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे की जानकारी देते हुए गिरफ्तारी के कारण बताए और नियमानुसार रात 9 बजे काले की ढाल टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

रामप्रीत साहनी उर्फ गोदन (25) पुत्र बृजराज साहनी, निवासी गली नंबर-6, सर्वहारा नगर, काले की ढाल, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून। आरोपी मूल रूप से ग्राम देवसीया, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • महिला उपनिरीक्षक सीमा राघव
  • कांस्टेबल 260 गौरव यादव
  • कांस्टेबल 309 अंकुर कुमार

Related Articles

Back to top button