विश्वकर्मा जयंती पर व्यापारियों के कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. अग्रवाल
भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान




ऋषिकेश, 17 सितंबर(दिलीप शर्मा): विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ऋषिकेश आईएसबीटी ट्रांजिट कैंप के बाहर लघु व्यापार कल्याण समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। समिति के सदस्यों और व्यापारियों ने डॉ. अग्रवाल का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए उपस्थित लोगों को मिष्ठान खिलाकर विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और शिल्प के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
डॉ. अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
वेंडिंग जोन के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान व्यापारी बंधुओं ने संयुक्त यात्रा बस स्टैंड स्थित वेंडिंग जोन में टाइल्स के सौंदर्यीकरण कार्य के पूर्ण होने पर डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। व्यापारियों ने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्य से क्षेत्र की व्यवस्था और स्वरूप में सकारात्मक बदलाव आया है तथा इससे व्यापारियों को भी बेहतर वातावरण मिला है।
इस अवसर पर ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, लघु व्यापार कल्याण समिति अध्यक्ष चरणजीत सिंह, सचिव हरि सिंह रांगड़, किशन मंडल, पुरुषोत्तम जोशी, जसवंत वर्मा, गौरव धीमान, राघव सिंह नेगी, मांगेराम, हीरामणि रतूड़ी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समिति के सदस्य मौजूद रहे।





