श्यामपुर फाटक के पास 77 ट्रेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
शराब तस्करी में प्रयुक्त TVS एनटॉर्क स्कूटी भी पुलिस ने की बरामद, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज




ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 77 ट्रेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की। शराब के परिवहन में प्रयुक्त TVS एनटॉर्क स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को कोतवाली ऋषिकेश की पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान श्यामपुर फाटक के निकट लोहे के पुल के पास संदिग्ध रूप से मौजूद एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 77 ट्रेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से जमुना साहनी (32) पुत्र जोगेन्द्र, निवासी मायाकुंड झुग्गी-झोपड़ी बस्ती, ऋषिकेश, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। शराब के परिवहन में प्रयुक्त TVS एनटॉर्क स्कूटी संख्या UK14P-1103 को भी बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 464/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब, चरस, स्मैक, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
बरामदगी
- 77 ट्रेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब।
- शराब परिवहन में प्रयुक्त TVS एनटॉर्क स्कूटी संख्या UK14P-1103।
पुलिस टीम
- कांस्टेबल 244 सुन्दर
- कांस्टेबल 03 एपी विजेन्द्र पुण्डीर





