उत्तराखंडपुलिस बुलेटिन

पुलिस ने 5 करोड़ 50 लाख के रिसोर्ट में धोखाधड़ी करने वाले आरोपित को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने अवैध दस्तावेज तैयार कर 5 करोड़ 50 लाख के रिसोर्ट में धोखाधड़ी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा जेल भेज दिया है।

लक्ष्मण झूला पुलिस के मुताबिक रविंद्र मिश्रा के द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि मोहन चट्टी गट्टू घाट रोड पर बने उनके निजी रिजॉर्ट को देखरेख करने के लिए अपने मित्र को दिया गया था, आरोपित ने अवैध दस्तावेज तैयार कर कब्जा कर लिया। कुछ समय के बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो किसी अन्य को रिसोर्ट लीज पर दे दिया गया था। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा जेल भेज दिया गया है। आरोपित की पहचान चेतन सिंह नेगी एच 20 होस्टिपिलिटी के रूप में की गई है।

Related Articles

Back to top button