उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

नई टिहरी में 35.06 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन, स्थानीय युवाओं को मिलेंगे तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर

नई टिहरी,(दिलीप शर्मा): उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को नई टिहरी में 35.06 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पॉलीटेक्निक के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्थान के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे युवा तकनीकी रूप से दक्ष होकर रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुभाष रमोला, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button