केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुपालन में उत्तराखंड में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित
मुख्य मंत्री धामी ने कहा कि ”एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले मनमोहन सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए सफलतापूर्वक देश की सेवा की

जमाना कर ना सका
उनके कद का अंदाजा
वो आसमान था मगर
सर झुकाके चलता था
देहरादून, 28 दिसंबर : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार को निधन हो गया है। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन पर दुनिया भर में शोक की लहर है। डॉ. मनमोहन सिंह बहुत बड़े अर्थशास्त्री के रूपये मे भी जाने जाते हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। अपने वक्तव्य मे मुख्य मंत्री धामी ने कहा कि ”एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले मनमोहन सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए सफलतापूर्वक देश की सेवा की। भारत की आर्थिक नीति को नई दिशा देने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।”
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुपालन में उत्तराखंड में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है।