उत्तराखंड

देर रात्रि चेकिंग के दौरान मुनि की रेती पुलिस ने 04 वाहन सीज किए व 15 वाहनों से 8 हजार रुपए का जुर्माना किया वसूल

टिहरी / मुनि की रेती , 26 दिसंबर : बुधवार देर रात्रि  प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश शाह के नेतृत्व में मुनि की रेती पुलिस ने मधुबन तिराहा, शिवानंद गेट तथा तपोवन तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नशे मे गाड़ी चलाने वाले तथा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चार पहिया/दुपहिया वाहनों को सीज किया। तथा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 04 वाहन सीज किए व 15 वाहनों से 8 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया।

अभियान मे एस.एस.आई योगेश चंद्र पाण्डेय, एस.आई. सचिन पुंडीर, एस.आई. जितेंद्र कुमार, एस.आई. नन्द किशोर, एस.आई. प्रदीप रावत, एस.आई. किशन देवरानी, एस.आई. मनोज ममगाईं, एस.आई. आशीष शर्मा, अपर एस.आई. दीपक रावत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button