
ऋषिकेश, 28 जनवरी : ऋषिकेश प्रेस क्लब के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह का जौलीग्रान्ट अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार सुबह परिजन उन्हें उपचार के लिए एम्स ले गए थे। एम्स में हालात में सुधार नहीं आया तो परिजन उन्हें जौलीग्रान्ट अस्पताल ले गए। जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे व पत्रकार रणवीर सिंह ने बताया कि कई दिनों से वह कमजोरी महसूस कर रहे थे। मगर फिर वह सामान्य हो गए थे। 27 जनवरी सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पहले हम एम्स ले गए फिर वहां से जौलीग्रान्ट अस्पताल ले गए। जहां उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। भाऊ के निधन से जहाँ परिजनों को आघात लगा वहीं पत्रकारों, विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया।









