उत्तराखंड
आईडीपीएल बिजली घर के समीप मिला तेंदुए का शव
सूचना पर पहुंचे वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई

ऋषिकेश, 02 फरवरी : ऋषिकेश रेंज के अधिकारी जी.सी. धमांदा ने बताया कि आई.डी.पी.एल. बिजली घर के समीप आज सुबह एक तेंदुए के शव मिलने की सूचना मिली है। सूचना पर विभाग की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया, टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है। तेंदुए की मौत कैसे हुई है यह कह पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि रेंज कार्यालय में ही तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कहा कि विभाग तेंदुए की मौत की जांच में जुट गई है।










