
टिहरी / तपोवन, 06 फरवरी 2025 : कार संख्या HR 26 FH 2559 जिसे चालक तनमय पुत्र स्वर्गीय बलराम निवासी सेक्टर 7 गुड़गांव उम्र 23 वर्ष चला रहा था और साथ में उसका साथी मयंक पुत्र संजय निवासी गुड़गांव बैठा था जो की तपोवन से शिवपुरी की ओर जा रहे थे तथा एक मोटरसाइकिल चालक प्रदीप पुत्र देवराज भट्ट निवासी तपोवन थाना मुनि की रती टिहरी गढ़वाल उम्र 30 वर्ष जो अपनी मोटरसाइकिल ग्लैमर यूके 14 ए 1447 से शिवपुरी से तपोवन की ओर जा रहा था ब्रह्मपुरी आरटीओ चेक पोस्ट के पास दोनों वाहनों की टक्कर लग गई है जिसमें मोटरसाइकिल सवार प्रदीप के तथा कार सवार मयंक उपरोक्त के चोटे आई हैं जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवा दिया गया है
सुचना पर इंटरसेप्टर से चालक ट्रैफिक सुरेंद्र jasta Tsi अनिल नेगी व होमगार्ड 1109 प्रकाश आर्य तथा पॉइंट से ट्रैफिक अनिकेत कश्यप बिना विलम्ब किये तुरंत ही घटना स्थल पर गए और उनके द्वारा घायल व्यक्ति को फर्स्ट एड दिया गया एवं एंबुलेंस 108 को बुलाकर उसे एंबुलेंस में हॉस्पिटल भिजवाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रेफिक पुलिस एवं होमगार्ड प्रकाश आर्य की कार्य शैली की काफी सराहना की।









