उत्तराखंडशपथ ग्रहण

नगर निगम ऋषिकेश के नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान और वार्ड के 40 पार्षदों ने आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता के साथ शहर के विकास की ली शपथ

डी.एम. सविन बंसल ने सबसे पहले मेयर और उसके बाद सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बड़ी संख्या में लोग बने साक्षी

ऋषिकेश, 07 फरवरी : नगर निगम ऋषिकेश के नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान और वार्ड के 40 पार्षदों ने आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता के साथ शहर के विकास की शपथ ली। डीएम सविन बंसल ने सबसे पहले मेयर और उसके बाद सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बड़ी संख्या में लोग साक्षी बने।

शपथ ग्रहण करने के बाद मेयर शंभू पासवान ने दावा किया कि शहर की सरकार का जो गठन हुआ है, उस सरकार को शहर के विकास के लिए बेहतर रूप से चलाया जाएगा। सभी पार्षद बोले कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नवनिर्वाचित मेयर और सभी 40 पार्षदों को जीत और शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार से शहर का विकास कैसे होता है, इसे अब शहर के लोग देखेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के लोक गायक मंगलेश डंगवाल भी पहुंचे। उन्होंने नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों को बधाई देने के बाद अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे दीपक जाटव भी पहुंचे। उन्होंने नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों को बधाई देते हुए शहर के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का वादा किया। उन्होंने नवनिर्वाचित बोर्ड के साथ मंच साझा किया। उन्होंने मंच से कहा कि वह शहर के विकास के लिए के मेयर शंभू पासवान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। विपक्ष में होने के बावजूद यह एहसास नहीं होने देंगे कि वह विपक्ष में हैं। शहर का बेटा बनकर शहर के विकास के लिए नव निर्वाचित बोर्ड के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की राजनीति को लेकर जमकर तारीफ की और लोगों से उनके लिए खूब तालियां भी बजवाई।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान एक दूसरे पर किए गए कटाक्ष को भूल जाना चाहिए। अब शहर की सरकार पूरी जनता की है और जनता छोटी सरकार की है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री होने के नाते शहर के विकास का जिम्मा उनका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि अवस्थाना निधि से जो 1800 करोड़ रुपए का बजट पास हुआ है, उसे खर्च कर शहर के विकास का कार्य शुरू किया जाएगा । उन्होंने शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शहर की जनता माहौल बिगाड़ने वालों को 2027 में फिर करारा जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button