उत्तराखंडचुनाव

नगर निगम ऋ​षिकेश के वार्ड नंबर 4 की पार्षद पद की निर्दलीय प्रत्याशी रजनी के चुनावी प्रचार मे क्षेत्र वासियों की जुटी भीड़

रविवार को रजनी ने पंचकुटी गौशाला रोड़ ,पंचकुटी कॉलोनी, गुरूद्वारा के पीछे वाले क्षेत्र में किया जनसंपर्क

ऋ​षिकेश। नगर निगम ऋ​षिकेश के वार्ड नंबर 4 की पार्षद पद की निर्दलीय प्रत्याशी रजनी ने चुनावी प्रचार की धार तेज कर दिया है। उन्होंने लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। रविवार को रजनी ने पंचकुटी गौशाला रोड़ ,पंचकुटी कॉलोनी, गुरूद्वारा के पीछे वाले क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर – घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगे। प्रत्याशी रजनी ने कहा कि वार्ड का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है। जनसपंर्क अ​भियान में गंगा देवी, गंगा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, अमित शर्मा, आकाश, ऋषभ, रीना नेगी आदि काफ़ी संख्या मे लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button