अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सवउत्तराखंड

नाड़ी विज्ञान चिकित्सा द्वारा किसी भी प्रकार के दर्द को बहुत असानी से दो-चार मिनट में दूर किया जा सकता है – डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी 

नाड़ी विज्ञान चिकित्सा पद्धति शरीर के असाध्य रोगों को दूर करने में सक्षम है इसीलिए लोगों का झुकाव इस चिकित्सा पद्धति की ओर निरंतर बढ़ रहा है

टिहरी / मुनि की रेती (ऋषिकेश), 02 मार्च : अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के योग एवं विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा० लक्ष्मीनारायण जोशी ने योग प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नाड़ी विज्ञान चिकित्सा पद्धति बहुत तीव्रता से रोगों का निदान करने में सहायक सिद्ध हो रही है। डा० जोशी ने कहा कि नाड़ी विज्ञान चिकित्सा पद्धति शरीर के असाध्य रोगों को दूर करने में सक्षम है इसीलिए लोगों का झुकाव इस चिकित्सा पद्धति की ओर निरंतर बढ़ रहा है।

नाड़ी विज्ञान चिकित्सा एक ऐसी प्रचीन चिकित्सा पद्धति है जिसके द्वारा किसी भी प्रकार के दर्द को बहुत असानी से दो-चार मिनट में दूर किया जा सकता है। इस चिकित्सा पद्धति का सिद्धांत यह है कि किसी भी रोग के कारण शरीर के किसी भी अंग को हृदय से मिलने वाली रक्त की सप्लाई एवं नर्व सप्लाई तथा प्राणिक सप्लाई यदि निरंतर कर दी जाए तो रोग जड़ मूल समाप्त हो जाता है।

डा० जोशी ने कहा कि इस विधा का प्रदर्शन उनके द्वारा अब तक मास्को मेडिकल युनिवरसिटी, शंघाई मेडिकल युनिवरसिटी के साथ-साथ यूरोप व एशिया के कई देशों में किया जा चुका है। अपने योग सत्र के दौरान उन्होंने कई लोगों को मंच पर बुलाकर उनके दर्द का निवारण किया। दूसरी तरफ योगीनि उषा माता ने सुबह के योग सत्र में योग प्रशिक्षार्थियों को योगाभ्यास करा कर स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिये।

ग्रैण्ड मास्टर अक्षर द्वारा मुख्य पाण्डाल में प्रशिक्षार्थियों को योगाभ्यास कराया गया, उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ्य जीवन के लिए बहुत जरूरी है। योग के द्वारा मानसिक व शारिरीक दोनों तरह की विकृतियों को दूर किया जा सकता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन आज विभिन्न योगाचार्यों द्वारा योग के संबंध में जानकारी देने के साथ-साथ योग साधकों को विभिन्न प्रकार के योगासन कराए गये।

दूसरी ओर अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आँचल डेरी, योगदा सत्संग सोसाईटी दिल्ली, स्पर्श हिमालय, नालंदा पुस्ताकालय एवं अनुसंधान केन्द्र, आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा टि०ग०, हिमालय वनस्पति स्वायत सहकारिता, सदगुरू देव सियाग सिद्ध योग, ग्लोबल योगा एलाइन्स, उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, वेदावी हर्बल टी. उद्योग विभाग उत्तराखण्ड, आदि के स्टाल लगाए गये हैं। आज सुबह के सत्र में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल श्री मयूर दीक्षित द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल होकर नाड़ी विज्ञान चिकित्सा के मर्मज्ञ डा०लक्ष्मीनारायण जोशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

योग महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम में गढ़वाल मण्डल विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री विशाल मिश्रा, महाप्रबंधक प्रशासन विप्रा त्रिवेदी, महाप्रबंधक पर्यटन श्री दयानन्द सरस्वती, सहायक प्रधान प्रबंधक श्री एस.पी.एस. रावत, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक श्री विश्वनाथ बेंजवाल, श्री रघुवीर सिंह राणा, श्री आर.पी. ढौंडियाल, श्री दीपक रावत, श्री गिरवीर सिंह रावत, श्री मेहरबान सिंह रांगड़, श्री आशुतोष नेगी, श्री मुकेश बेनीवाल, श्री अजयकांत शर्मा, श्री ओमप्रकाश भट्ट, रविंद्र नेगी समेत अनेक अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button