उत्तराखंड

रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

ऋषिकेश, 03 मार्च : रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में होंडा कंपनी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत सड़क सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों और सुरक्षित यात्रा के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

कार्यशाला में होंडा कंपनी से श्री विशाल मालवीय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को रोड सेफ्टी नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल की समझ और सड़क पर सतर्क रहने की आदतों पर विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को इंटरएक्टिव सेशंस के माध्यम से जागरूक किया गया, जिसमें लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी शामिल था।

कार्यशाला के दौरान एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कार्यशाला से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले छात्रों को गिफ्ट्स देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें सीखने की रुचि और बढ़ी।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट ने होंडा टीम का धन्यवाद किया और इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत करते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।

कार्यशाला में विद्यालय के ग्रेड 1 से 11 तक के सभी कक्षा शिक्षक, शिक्षिकाएं, अकादमिक हेड श्री देवेंद्र बिष्ट, एवं विद्यालय के समन्वयक श्री अमित गांधी, श्री पियूष मसीह, श्री सूरज, श्री नीरज, वरद राज अरोड़ा, ऋषिकेश डीलरशिप मैनेजर,विशाल, सुमित, विकास शुक्ला सहित अन्य शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तरंग बेली ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी और कहा कि यह कार्यशाला छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने होंडा कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित करने की इच्छा जताई.

Related Articles

Back to top button