अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सवउत्तराखंड

ख्याति प्राप्त लोक गायक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने पहाड़ी संस्कृति से और लोक गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया

नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या मे युवा और बुजुर्ग लोग कार्यक्रम मे पहुंचे और गढ़वाली गीतों का भरपूर आनंद लिया

टिहरी / मुनी की रेती ( ऋषिकेश ), 03 मार्च : अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में गढ़वाली लोकगीतों के ख्याति प्राप्त लोक गायक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने पहाड़ी संस्कृति से और लोक गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया। हर कोई थिरकता नजर आया. नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या मे युवा और बुजुर्ग लोग कार्यक्रम मे पहुंचे और गढ़वाली गीतों का भरपूर आनंद लिया, हर तरफ पुरुष एवं महिलायें थिरकते नजर आये।

दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आंचल डेरी, योगदा सत्संग सोसाइटी दिल्ली, स्पर्श हिमालय, नालंदा पुस्तकालय एवं अनुसंधान केंद्र, आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा टिहरी गढ़वाल, हिमालय वनस्पति स्वायत सहकारिता, सदगुरु देव सियाग सिद्ध योग, ग्लोबल योगा एलाइंस, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, वेदावी हर्बल टी, उद्योग विभाग उत्तराखंड आदि के स्टाल लगाए गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के दौरान पहले दिन से ही गंगा जी के पवित्र तट पर स्वामी नारायण आश्रम में वैदिक मंत्र के साथ प्रतिदिन स्वामीनारायण आश्रम के ऋषि कुमारों, गढ़वाल मंडल विकास निगम [GMVN] के अधिकारियों द्वारा हवन किया जा रहा है. योग महोत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा, महाप्रबंधक प्रशासन विप्रा त्रिवेदी, महाप्रबंधक पर्यटन दयानंद सरस्वती, सहायक प्रधान प्रबंधक एसपीएस रावत, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक विश्वनाथ बेंजवाल, वित्त एवं लेखा अधिकारी चिंतामणि भट्ट, रघुवीर सिंह राणा, प्रदीप अग्रावत, गिरवीर सिंह रावत, मेहरबान सिंह रांगढ़, आशुतोष नेगी, मुकेश बेनीवाल, अजयकांत शर्मा, ओमप्रकाश भट्ट, वीरेंद्र सिंह रावत समेत अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button