उत्तराखंड

संयुक्त रोटेशन के पदाधिकारीयों द्वारा महापौर शंभू पासवान का किया गया भव्य स्वागत 

मेयर शंभू पासवान ने आईएसबीटी मार्ग के नवीन निर्माण का किया निरीक्षण 

ऋषिकेश, 28 मार्च : शुक्रवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था रोटेशन समिति ऋषिकेश के द्वारा आज महापौर शम्भू पासवान का स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसमें संयुक्त रोटेशन के सभी पदाधिकारी द्वारा महापौर शंभू पासवान का भव्य स्वागत किया गया साथ ही स्वागत कार्यक्रम के पश्चात शंभू पासवान ने आई.एस.बी.टी. मार्ग के नवीन निर्माण का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी,जी. एम. सी. सी. के अध्यक्ष संजय शास्त्री, यातायात कम्पनी के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी, निवर्तमान उपाध्यक्ष नवीन रमोला,टी जी एम ओ कम्पनी के निदेशक बलवीर सिंह रौतेला, सीमांत सहकारी संघ से जगविजय पवार, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय के निदेशक विनोद भट्ट, रोटेशन के प्रभारी नवीन तिवाड़ी, टैक्सी युनियन के उपाध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, यातायात निदेशक योगेश उनियाल, भोला दत्त जोशी, अजय बधानी , प्रदीप कनवासी, अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, कविता शाह ,देवदत्त शर्मा, सुजीत यादव उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button