उत्तराखंड

रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक अभिविन्यास कार्यक्रम के साथ शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ

ऋषिकेश, 02 अप्रैल 2025 – रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आज शिक्षक अभिविन्यास (टीचर ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत की गई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तरंग बेली ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यालय की शिक्षा नीति, अनुशासन, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी शिक्षकों को उनकी भूमिका की महत्ता बताते हुए प्रेरित किया कि वे विद्यार्थियों को एक उज्जवल भविष्य देने में अपनी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करें।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या महोदया ने विद्यालय में शामिल नवीन शिक्षकों का स्वागत किया और श्री अमित गांधी के साथ मिलकर उन्हें विद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों और नीतियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक प्रमुख श्री देवेंद्र बिष्ट, सह-पाठ्यक्रम समन्वयक सुश्री सोनम गैरोला, प्री-प्राइमरी समन्वयक सुश्री दिव्या शर्मा, सुश्री ज्योतिका वोहरा, सुश्री मनीषा पाटवाल, सुश्री सुरभि त्रिपाठी, सुश्री उषा अय्यर, श्री मनोज रावत सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती तरंग बेली ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया और विद्यालय की नीतियों एवं नियमों की मूलभूत जानकारी साझा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस शैक्षणिक सत्र में सभी शिक्षक अपनी निष्ठा और समर्पण से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्णयोगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button