उत्तराखंडपुलिस बुलेटिन

ऋशिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान लगातार जारी एक अभियुक्त को अवैध शराब तस्करी/विक्रय करते हुये किया गिरफ्तार 

देहरादून / ऋषिकेश, 23 अप्रैल : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को अवैध शराब तस्करी/विक्रय करते हुये गिरफ्तार किया ऋशिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है | आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में कार्यवाही  करने हेतु आदेशित किया गया है।

जिस क्रम में दिनांक 22.04.2025 को पुलिस टीम द्वारा चौकी श्यामपुर ऋषिकेश क्षेत्र से 01 अभियुक्त को 48 ट्रैटा पैक अवैध माल्टा देशी शराब अवैध तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- अभियुक्त अभियुक्त लाल बहादुर साहनी पुत्र स्व0 गणेश साहनी निवासी- गली न0-22 चन्द्रेश्वर नगर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 55 वर्ष ।

अभियुक्त से बरामद माल

1- 48 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब*

पुलिस टीम

1- कानि0 विपिन कुमार

2- कानि0 रूपेश कुमार*

Related Articles

Back to top button