कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऋशिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान लगातार रहेगा जारी

देहरादून / ऋषिकेश, 26 अप्रैल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है | आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।
जिस क्रम में दिनांक 25.04.2025 को पुलिस टीम द्वारा चौकी श्यामपुर ऋषिकेश क्षेत्र से 01 अभियुक्त को 44 ट्रैटा पैक अवैध माल्टा देशी शराब अवैध की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र जगतपाल निवासी- गली न0-02 शिवा अपार्टमेंट आमबाग ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र -30 वर्ष ।
अभियुक्त से बरामद माल
1- 44 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब*
पुलिस टीम
1- कानि0 अशोक कुमार*
2- कानि0 मुकेश जोशी*









